9 cases of electricity theft, 5 lakh fine-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिजली चोरी के 9 केस पकड़े, 5 लाख जुर्माना

khaskhabar.com: सोमवार, 15 मई 2017 9:17 PM (IST)
बिजली चोरी के 9 केस पकड़े, 5 लाख जुर्माना
नूंह। दक्षिणी हरियाणा बिजली निगम द्वारा जिले में निरंतर बिजली चोरी पकड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को बिजली विभाग की टीम ने पिनगवां गांव में छापा मारकर 9 बिजली चोरी के मामले पकड़ कर मौके पर ही एलएल 1 भर दी तथा तकरीबन 5 लाख रूपये जुर्माना वसूलने के नोटिस जारी किए हैं। बिजली विभाग के जेई मुस्तकीम ने बताया कि विभाग के उच्चधिकारियों के आदेश पर उपमंडल कार्यालय नगीना में टीम बनाकर बिजली चोरी पकड़ने का अभियान शुरू किया गया है। सोमवार को विभाग की टीम द्वारा पिनगवां में बिजली चोरी पकड़ने के अभियान के अंतर्गत 9 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। जिन मकानों से बिजली चोरी के मामले पकड़े गए,उनके मालिक मौके से फरार हो गए। कई स्थानों पर विभाग की टीम को बिजली चोरी करने वालों का विरोध का सामना करना पड़ा। चोरों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करते हुए लोड के अनुसार लगभग 5 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा र्निधारित समय में जुर्माना अदा न करने पर ऐसे लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement