84 challans, levied fines-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

84 चालान काटे, वसूला जुर्माना

khaskhabar.com: शनिवार, 28 जनवरी 2017 5:27 PM (IST)
84 चालान काटे, वसूला जुर्माना
ऊना(ममता भनोट)। जिला पुलिस ने गश्त व नाकाबन्दी के दौरान यातायात नियमों की अवहेलना करने पर मोटर वाहन अधिनियम के अन्तर्गत 84 चालान किए हैं, जिनमें से 60 चालानों का मौका पर निपटारा करके 10700 रूपये जुर्माना प्राप्त किया है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने बिना हैलमेट लगाये दोपहिया वाहन चलाने पर 26, अनाधिकृत स्थान पर वाहन खड़ा करने पर 12, बिना सुरक्षा पेटी पहने वाहन चलाने पर 10 और बिना ड्राईविंग लाईसेंस के वाहन चलाने पर 4 चालान किए हैं। एसपी ने बताया कि पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने पर एक, शराब के नशे में गाडी चलाने पर तीन, दोपहिया वाहन पर ट्रिप्पल राइडिंग करने पर 11 और पुलिस संकेतों की अवहेलना करने पर 7 चालान काटे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर दोए वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने पर एक व मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के अंतर्गत 7 चालान किए हैं।

[@ यहां पति-पत्नी 5 दिनों के लिए बन जाते हैं एक दूसरे से अंजान, जानिए क्यों ]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement