khaskhabar.com: शनिवार, 29 अक्टूबर 2016 10:38 AM (IST)
मुंबई । साल की शुरूआत में इसरो एक नया वल्र्ड रिकार्ड बनाने की तैयारी में है। इसरो जनवरी 2017 में एक साथ 82 सैटेलाइट लॉन्च करेगा। दरअसल 15 जनवरी 2017 को इसरो ये कारनामा करने जा रहा है। इसमें 60 सैटेलाइट अमेरिकी, 20 यूरोप की और 2 यूके की होंगी। मार्स मिशन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एस. अरुणन ने मुंबई में ब्रांड इंडिया समिट 2016 में ये जानकारी दी है। अरुणन ने बताया कि अभी तक एक साथ सबसे ज्यादा सैटेलाइट लॉन्च करने का रिकॉर्ड रूस के नाम है। रूस ने 19 जून, 2014 को एक साथ 37 सैटेलाइट को लॉन्च किया था। इसके बाद अमेरिका का नंबर है, उसने 19 नवंबर 2013 को 29 सैटेलाइट लॉन्च किए थे। वहीं भारत ने 22 जून, 2016 को इसरो ने 20 सैटेलाइट एक साथ लॉन्च किए थे। जनवरी, 2017 में भारत सभी रिकॉर्ड्स को तोडऩे के करीब है। इससे पहले 24 सितंबर 2014 को इसरो ने पहली कोशिश में ही मंगल की ऑर्बिट में मार्स मंगलयान को भेजकर रिकॉर्ड बनाया था। सभी सेटेलाइट एक ही कक्षा में स्थापित किए जाएंगे।इस अभियान के लिए इसरो अपने सबसे भरोसेमंद रॉकेट पीएसएलवी के एक्सएल संस्करण को इस्तेमाल करेगा। पीएसएलवी-एक्सएल कुल 1600 किलोग्राम वजन लेकर अंतरिक्ष में जाएगा। इसरो चांद पर दूसरा मिशन चंद्रयान-2 भी भेजने जा रहा है. अरुणन ने कहा कि दिसंबर, 2018 तक चंद्रयान-2 चांज तक पहुंच जाएगा।
यह भी पढ़े :दिवाली पर फायरिंग बढऩे की आशंकायह भी पढ़े :चीनी सामान के बहिष्कार से बौखलाया चीन, भारत को दी यह धमकी!