हापुड़ के सिम्भावली थाना इलाके के NH-24 पर हुए सड़क हादसे में 8 लोगों की
मौत हो गई जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सिम्भावली थाना इलाके की है
जहां सिखेड़ा मोड़ के पास तेज़ रफ़्तार वैन खराब खड़े ट्रक से टकरा गई। जिसमें सवार दो
लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोगों को अस्पताल ले जाते समय और
अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। आपको बता दें कि वैन सवार सभी लोग दिल्ली शाहदरा के रहने वाले थे और पितृ
अमावस्या के मौके पर बृजघाट में गंगा स्नान करके वापस दिल्ली के लिए लौट रहे थे
तभी रास्ते में ये हादसा हो गया।