8 injured in up on water fight -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

पानी के लिए खूनी संघर्ष, आठ घायल

khaskhabar.com:
पानी के लिए खूनी संघर्ष, आठ घायल
रायसेन। गर्मी आने से पहले ही लोगों में पानी को लेकर खूनी संघर्ष शुरू हो गया है। रायसेन में रविवार को दो पक्षों में पानी को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस घटना में 3 महिलाओं समेत 8 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, रविवार को बेगमगंज थाना के ग्राम उड़दमऊ में एक परिवार की कुछ महिलाएं हैंडपंप से पानी भर रही थीं। इस दौरान उनके बीच विवाद हो गया। शोर सुन बाकी घरवाले बाहर आ गए, जिसके बाद एक ही परिवार के दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस घटना में 3 महिलाओं समेत 8 लोग घायल हो गए। जिनमें से चार की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी घायलों का इलाज रायसेन जिला अस्पताल में चल रहा है।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement