7 train would cut through the dead ficus-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्रेन से कट कर 7 नंदी मरे

khaskhabar.com: शुक्रवार, 27 जनवरी 2017 11:07 PM (IST)
ट्रेन से कट कर 7 नंदी मरे
फतेहाबाद। गांव मेहूवाला मे रेलवे ट्रैक पर बैठे 7 सांडो को ट्रैन से कुचलने का मामला सामने आया है। जिसमें 7 सांडो की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस और जीआरपी के कर्मचारी मौके पर पहुंची। शवो को ट्रैक से हटाकर ट्रैक को बहाल किया। सांडो के शवो को पास ही खेतो मे दफना दिया गया है। घटना आज सुबह करीब 7:30 की बताई जा रही है। सांड रेलवे ट्रैक के पास ही बैठे हुए थे कि रेवाडी से भटिंडा जा रही रेल गाडी ने सांडो को कुचल दिया। फिलहाल शवो को दफन दिया गया है। गौरतलब है कि फतेहाबाद मे हाल ही मे प्रशासन की ओर से करोडो रूपये खर्च करके नई नंदीशाला बनाई गई है, लेकिन अभी भी बेसहारा गौवंश सडको पर खुला घूम रहा है।

[@ Exclusive- दंगल से जगा हरियाणा में उम्मीदों का मंगल]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement