7 people dead, CM expressed grief-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:06 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जोबनेर में बेकाबू ट्रोले का कहर, 7 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख

khaskhabar.com: गुरुवार, 26 सितम्बर 2019 1:03 PM (IST)
जोबनेर में बेकाबू ट्रोले का कहर, 7 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख
जयपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करके जिले के जोबनेर इलाके में एक सड़क हादसे में हुई 7 लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। जोबनेर में एक ट्रोल और जीप की भिड़ंत में सात लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक मृतकों में चार पुरूष और तीन महिलाएं शामिल है। पुलिस के मुताबिक यह हादसा कृषि यूनिवर्सिटी के नए कैंपस के सामने गलत साइड से आ रहे ट्रोले की वजह से हुआ । ट्रोले ने जीप को टक्कर मार दी और ट्रोला जीप को घसीटते हुए सौ मीटर तक ले गया। इस कारण हादसे में जीप में सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement