7-day remand of ISIS financier-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:40 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ISIS का फाइनेंसर 7 दिन के रिमांड पर, विभिन्न तरीकों से पहुंचाता था पैसा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 नवम्बर 2016 08:28 AM (IST)
ISIS का फाइनेंसर 7 दिन के रिमांड पर, विभिन्न तरीकों से पहुंचाता था पैसा
जयपुर। खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस के फाइनेंसर जमील अहमद के सीरिया में आतंकवादियों तक पैसा पहुंचाने के 4 तरीकों का अब तक पता चला है। वह अलग-अलग देशों में खुद के बैंक खातों, वेस्टर्न यूनियन, गैर मुस्लिम लोगों के खातों और हवाला के जरिए रकम पहुंचाता था। वह आईएसआईएस के फाइनेंसर के तौर पर पैसा उगाता और फिर उसे आतंकियों तक पहुंचाता था। जमील आईएसआईएस के 5 कमांडरों से सीधे संपर्क में था। एटीएस ने गुरुवार को इन तथ्यों के साथ उसे जिला एवं सत्र न्यायालय जयपुर (महानगर) में पेश कर उसका रिमांड मांगा। कोर्ट ने उसे 7 दिन के रिमांड पर एटीएस को सौंप दिया। एटीएस ने सीकर के फतेहपुर से गिरफ्तार किए आईएसआईएस के फाइनेंसर जमील अहमद को दोपहर 2:45 बजे के न्यायाधीश अनिल कुमार गुप्ता के समक्ष पेश किया। लोक अभियोजक प्रदीप सिंह चौहान ने न्यायालय को बताया कि जमील को विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निरोधक अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। वह आईएसआईएस के कमांडर अबु हुरैरा, अल हिन्दी, अल ब्रितानी, अबु अब्दुल्ला और अबु शाद के सीधे संपर्क में था। इनसे बातचीत के लिए ट्विटर का उपयोग करता था। जिसमें पैसों के लेन-देन से संबंधित ब्यौरा मिला है। आईएसआईएस के कब्जे वाले इलाके के पास वाले सीरिया, लेबनान, तुर्की और बोस्निया में आतंकियों को पैसा पहुंचाता था। वहां तक रकम मनी ट्रांसफर कंपनी वेस्टर्न यूनियन और हवाला के जरिए पहुंचाता था। अब तक यह काम वह यूएई में रहते हुए कर रहा था। अब यूएई के बजाय मुंबई से यह काम करने की तैयारी कर ली थी। उसने मुंबई में फ्लैट खरीद उसमें पूरा सैटअप तैयार करा लिया। अपने परिवार को महाराष्ट्र के बालाघाट स्थित डिहाणु में बसा दिया। एटीएस जांच अधिकारी ने कोर्ट को बताया जमील ने कई देशों की बैंकों और फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन में खाते खुलवा रखे हैं। वह गैर-मुस्लिम लोगों के खातों का इस्तेमाल करता था। यूके की बैंक में एक जैन समाज के व्यक्ति के खाते की जानकारी सामने आई है, जो इस काम मेें लिया जाता है। आरोपी से खातों के बारे में विस्तार से पूछताछ की जानी है। आईएसआईएस के लिए पैसा उगाहने के काम की एवज में उसने करोड़ों रुपए कमाए हैं। ऐसे में उसे 10 दिन के रिमांड पर सौंपा जाए। पूछताछ करने एनआईए की टीम जयपुर पहुंची यह भी पढ़े : टैक्सी ड्राइवर के अकाउंट में जमा हुए 62 लाख,फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर
यह भी पढ़े : EXCLUSIVE: रामगोपाल की वापसी ने लगा दी खास खबर की खबर पर मुहर

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement