7 climbers fall to their deaths in the Alps-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आल्पस में 7 पर्वतारोहियों की मौत

khaskhabar.com: सोमवार, 28 अगस्त 2017 1:40 PM (IST)
आल्पस में 7 पर्वतारोहियों की मौत
रोम। आस्ट्रिया और इटली के आल्पस में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में सात पर्वतारोहियों की मौत हो गई। यह घटनाएं रविवार को हुईं। प्रांतीय सरकार के प्रमुख मार्टिन रेशोल्फ ने बताया कि आस्ट्रिया आल्पस में चार पर्वतारोहियों की मौत हो गई। रेशोल्फ ने कहा कि ऐसा अंदेशा था कि ये पर्वतारोही जर्मनी के नागरिक थे। साल्जबर्ग अस्पताल के ट्रॉमा सर्जन एगबर्ट रिटर के मुताबिक, आस्ट्रिया में ये पर्वतारोही क्रिमेल के पास ग्लेशियर से 300 मीटर से गिरे। इस हादसे में छठा पर्वतारोही अस्पताल के आईसीयू में है लेकिन उसकी जान को कोई खतरा नहीं है। इस शख्स की उम्र 60 के आसपास है। इटली में इस हादसे में एक महिला और पुरूष की मौत हो गई। दो अन्य पर्वतारोहियों को गंभीर चोटें आई हैं। इसमें एक 14 साल का बच्चा भी है, जिनका ट्रेंटो अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement