6.80 percent contribution to tourism in GDP: Keval-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:29 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सकल घरेलू उत्पाद में पर्यटन का 6.80 प्रतिशत योगदान: केवल

khaskhabar.com: गुरुवार, 23 मार्च 2017 11:39 AM (IST)
सकल घरेलू उत्पाद में पर्यटन का 6.80 प्रतिशत योगदान: केवल
धर्मशाला। प्रकृति ने हिमाचल प्रदेश प्रदेश को असीम प्राकृतिक सौन्दर्य दिया है, जिसके परिणामस्वरूप प्रदेश में लाखों की संख्या में स्वदेशी व विदेशी पर्यटक आते हैं। प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद में पर्यटन का 6.80 प्रतिशत योगदान है। यह विचार वन निगम के उपाध्यक्ष केवल सिंह पठानिया ने धर्मशाला के मिड हिमालय प्रोजेक्ट के सभागार में हिमकोन विभाग द्वारा आयोजित टूरिस्ट गाईड के पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में अपने सम्बोधन में व्यक्त किये। प्रशिक्षण शिविर में 36 प्रक्षिशु हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि धर्मशाला और शाहपुर में पहली बार इस तरह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इससे बेरोजगार लड़के-लड़कियों को स्वरोजगार मिलने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह टूरिस्ट गाईड़ पहले बिना लाइसेंस के काम कर रहे थे और अब प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद यह टूरिस्ट गाईड पर्यटन विभाग में अपना पंजीकरण करवा सकेंगे। उन्होंने कहा कि हिमकोण विभाग द्वारा इन टूरिस्ट गाईडों को प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र दिया जायेगा। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा, वन विभाग के अरण्यपाल प्रदीप ठाकुर, अरण्यपाल ओपी सोलंकी, हिमकोण विभाग के सुनील राणा, विरेन्द्र सिंह, नरेश शर्मा मौजूद थे।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement