Advertisement
जलागम परियोजना में व्यय हुए 631 करोड़: बुटेल

उन्होंने कहा कि बगोड़ा में पेयजल की कमी को गर्मियों से पहले दूर कर दिया जायेगा। इससे पहले मध्य हिमालय जलागम विकास परियोजना के डीएफओ सुभाष पाराशर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और परियोजना की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करवाई। उन्होंने कहा कि पालमपुर हलके की 16 पंचायतों में यह परियोजना संचालित की जा रही है और इस परियोजना के माध्यम से हजारों लोगों विशेषकर महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया है। कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष मदन दीक्षित, स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान प्रीतम चंद, उपप्रधान सुनील जंवाल, बीडीसी सदस्य स्वर्णा देवी, रोशन लाल चौधरी, विजय कुमार, मुंशी राम, टीआर कपूर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के गणमान्य मौजूद रहे।
Advertisement
कांगड़ा
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


