6-year-old killed after sexual abuse in Haryana-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:12 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरियाणा में 6 साल की बच्ची के साथ यौनाचार, फिर हत्या

khaskhabar.com: सोमवार, 04 जून 2018 8:33 PM (IST)
हरियाणा में 6 साल की बच्ची के साथ यौनाचार, फिर हत्या
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने सोमवार को छह वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या मामले में जांच शुरू कर दी है। राज्य के यमुनानगर जिले के एक गांव में बच्ची के साथ यौनाचार बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। पुलिस सूत्रों ने कहा कि सोमवार को बच्ची की पोस्टमार्टम जांच में यौन उत्पीडऩ की पुष्टि हुई है। बच्ची का शव रविवार को यमुनानगर के बालेगढ़ गांव में कांग्रेस नेता के फार्महाउस के समीप एक गड्ढे से बरामद किया गया था। बच्ची शनिवार दोपहर से लापता थी। पुलिस ने कहा कि नाबालिग बच्ची का गला कटा हुआ पाया गया था। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या और यौन उत्पीडऩ का मामला दर्ज कर लिया है। झारखंड के रहने वाले बच्ची के पिता कांग्रेस नेता के फार्महाउस में मजदूरी का काम करते हैं। परिवार करीब छह साल से इस इलाके में रह रहा था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement