6 devotee died in MP road accident -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 11:42 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सडक हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत

khaskhabar.com:
सडक हादसे में 6 श्रद्धालुओं की मौत
रायसेन। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में एक सडक हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। विदिशा जिले के करीला मेले में जा रही जीप सुल्तानपुर के पास मिनी ट्रक से टकराईं। सभी छिंदवाड़ा के पास ग्राम बामनी महोल्जिर के निवासी बताए जा रहे हैं। सुल्तानपुर से प्राथमिक इलात के बाद घायलों को भोपाल रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक सभी श्रद्धालु छिंदवाड़ा से करीला मेला जा रहे थे, तभी सोमवार अल सुबह 5 बजे उनकी जीप ट्रक से टकरा गई। दुर्घटना के बाद जीप और ट्रक इस तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे कि पुलिस को जेसीबी की मदद से शवों को बाहर निकालना पड़ा। मृतकों के नाम रमेश पुत्र रामप्रसाद (25) वामनी, राहुल पुत्र गुलाबचद्र (24)वामनी, साहब सिंह पुत्र जयराम वामनी (30) सुनीता पत्नी साहब सिंह (26) वामनी, दो अन्य की अभी शिनाख्त नहीं हुई।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement