6 BJP workers join Congress Party-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 4:49 pm
Location
Advertisement

आधा दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

khaskhabar.com : गुरुवार, 18 मई 2017 12:01 PM (IST)
आधा दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ
पालमपुर/कांगडा। भरमात क्षेत्र के आधा दर्जन भाजपा कार्यकर्ताओं ने पालमपुर में मखन सिंह की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी का हाथ थामा। विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने हार पहना कर उनका पार्टी में स्वागत किया और उनसे लोगों के हितों के लिए पूर्ण समर्पण से कार्य करने का आग्रह किया। पार्टी में आने वाले लोगों में मखन सिंह, बली बहादुर, दीपक पटियाल, राज कुमार पटियाल, आत्मा राम कपूर तथा राहुल पटियाल प्रमुख थे। कांग्रेस में शामिल होने वाले सभी लोगों ने कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदेश की जनकल्याणकारी नीतियों एवं आम आदमी को केन्द्र में रखकर योजनाएं बनाने तथा कार्यान्वित करने की विकासात्मक सोच के चलते सभी कांग्रेस परिवार में शामिल हुए हैं। उन्होंने देशभर में हो रहे अभूतपूर्व विकास कार्यों और हिमाचल में प्रगति की तीव्र गति के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मदन दीक्षित, नगर परिषद के उपाध्यक्ष बलवंत ठाकुर, रोशन लाल चौधरी, पार्षद शशी राणा, संतोष कपूर और त्रिलोक चंद उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement