5th Guru Arjun Dev Martyrdom Day celebrates with joy-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शहीद दिवस मनाया बड़े हर्ष उल्लास के साथ

khaskhabar.com: सोमवार, 29 मई 2017 6:54 PM (IST)
शहीद दिवस मनाया बड़े हर्ष उल्लास के साथ
करौली। सिक्खों के 5वे ग़ुरु अर्जुनदेव का शहीदी दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। गुरुद्वारा कमेटी मोहन नगर सचिव बलजीत सिंह ने बताया कि इस अवसर पर सुबह 8 बजे गुरुद्वारे में ज्ञानी पुरन सिंह द्वारा सुखमनी साहब का पाठ किया गया और महिलाओं द्वारा शब्द कीर्तन का आयोजन किया गया। समाप्ति पर ज्ञानी ने कौमी एकता की अरदास की गई।इस अवसर पर स्टेशन रोड स्थित नई मंडी पेट्रोल पंप पर छबील लगाकर राहगीरों को मीठा शर्बत पिलाया गया, जिसमें पंजाबी समाज के लोगो ने वाहनों को रोककर सभी को ठंडा शर्बत पिलाया। इस दौरान,मास्टर पूरन सिंह,अमरीक,बिट्टू पंजाबी, संजीत, अमित कुमार,बबलू ओबेरॉय, मनीष बड़ेजा, संजय टांक, रजत सिंह आदि ने सहयोग किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement