पंचकूला। सेक्टर 11 स्थित मानव मंगल में रविवार को 51वीं स्टेट स्कूल टूर्नामेंट के लॉन टेनिस मुकाबलों के तहत क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। रविवार को अंडर 14 मुकाबले में गुड़गांव व सिरसा के बीच और रोहतक व सोनीपत के बीच मुकाबला हुआ। अंडर 14 में लड़कियों के मुकाबले में गुड़गांव और रोहतक की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची। वहीं अंडर 17 क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में गुडगांव, रोहतक, करनाल, राई स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स, यमुनानगर, पंचकूला, अम्बाला की टीमें पहुंची हैं। अंडर 19 क्वार्टर फाइनल में सोनीपत, रोहतक, कैथल, अम्बाला, गुडगांव, यमुनानगर, झज्जर और स्पोर्ट्स स्कूल राई की टीमें पहुंची। दूसरी ओर बैडमिंटन के मुकाबले ताऊ देवीलाल सेक्टर-3 में करवाए गए। जहां अंडर 14 गर्ल्स मुकाबले पंचकूला और फरीदाबाद के बीच हुआ। जिसमें पंचकूला फाइनल में पहुंची। वहीं गुडगांव और अम्बाला के बीच हुए मुकाबले में गुडगांव की टीम फाइनल में पहुंची। कई अन्य खेलों में भी मुकाबले खेले गए।