50 thousand prize arrest-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:20 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

50 हजार का इनामी गिरफ्तार

khaskhabar.com: मंगलवार, 27 नवम्बर 2018 3:10 PM (IST)
50 हजार का इनामी गिरफ्तार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने जनपद अमेठी के थाना जामों क्षेत्र से सोमवार को 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश बब्लू उर्फ उदयभान सिंह को गिरफ्तार कर लिया। इनामी के खिलाफ हत्या, एससी एसटी एक्ट, हत्या का प्रयास और गुंडा एक्ट समेत कई मामलों में 15 मुकदमे दर्ज हैं। वह थाना जामों का हिस्ट्रीशीटर है। यूपी एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर टीम ने जायस-जगदीशपुर रोड पर नहर पुलिया गोरियाबाद के पास से बब्लू को गिरफ्तार कर लिया। बब्लू यहां किसी वकील और अपने व्यवसायिक साथी से मिलने आया था। वह यहां से मध्य प्रदेश जाने वाला था।
आरोपी ने बताया कि उसने फरवरी में थाना-जामों के ग्राम सुखीबाजगढ़ निवासी सियाराम की हत्या की थी। इस मामले में दर्ज आईपीसी की धारा 302, 506 व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट के तहत वांछित था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement