5 dead in road accident-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:09 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत

khaskhabar.com: शनिवार, 23 जून 2018 6:39 PM (IST)
सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत
उन्नाव । प्रदेश के उन्नाव जनपद के आसीवन थाना क्षेत्र के रसूलाबाद गांव के निकट हुए एक भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक ही परिवार के 4 लोग शामिल हैं, जबकि एक व्यक्ति की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। यह हादसा उस समय हुआ जब डीएम उन्नाव के अर्दली का परिवार दर्शन के लिए वृंदावन जा रहा था। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कार से बाहर निकलवा कर शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरने वालों में हीरालाल, उनकी पत्नी निर्मला, बेटा सूरज, बेटी वैष्णवी व एक अन्य अज्ञात शामिल हैं। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement