5 big sewerage and drinking water projects worth more than Rs.4508 lakh approved in the state: Dr. Banwari Lal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:49 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राज्य में 4508 लाख रुपए से अधिक की 5 बड़ी सीवरेज एवं पेयजल परियोजनाएं स्वीकृत : डॉ. बनवारी लाल

khaskhabar.com: मंगलवार, 06 जून 2023 5:33 PM (IST)
राज्य में 4508 लाख रुपए से अधिक की 5 बड़ी सीवरेज एवं पेयजल परियोजनाएं स्वीकृत : डॉ. बनवारी लाल
चंडीगढ। हरियाणा के जनस्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री डा. बनवारी लाल की अध्यक्षता मेें आज यहां आयोजित बैठक में राज्य में 4508 लाख रुपए से अधिक की 5 बड़ी सिवरेज एवं पेयजल योजनाओं को स्वीकृति प्रदान की गई। इन परियोजनाओं पर जल्द ही कार्य आरम्भ किया जाएगा। जनस्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि अम्बाला शहर में टिम्बर मार्केट चौक नजदीक खेड़ा, आर्य नगर चौक नन्दी मोहल्ला से दक्षिण डिस्पोजल तक पुरानी सीवरेज व्यवस्था को सीआईपीपी तकनीक से मजबूत बनाया जाएगा जिस पर लगभग 1349.31 लाख रुपए की लागत आएगी। जनस्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि करनाल शहर के 10 वार्डाे में सीवरेज प्रणाली को बदलने का कार्य किया जाएगा। इसमें 425 आरसीसी के मैन हॉल बनाने के अलावा पानी के कनेक्शन किए जाएगें। इसके लिए लगभग 12037 मीटर लम्बी 200 एमएम की पाईप लाईन डाली जाएगी। इस पर लगभग 691.80 लाख रुपए की राशि खर्च किए जाएगें।
उन्होंने कहा कि करनाल शहर में पेयजल के लिए 14 ट्यूबवेल एवं सबमर्सिबल पम्प सेट लगाने और पेयजल एवं सीवरेज के लिए नई पाईप लाईन के कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई है। इस कार्य पर 759.60 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। इस प्रकार करनाल शहर में सीवरेज एवं पेयजल योजनाओं पर 1451 लाख रुपए से अधिक की लागत आएगी।
डा. बनवारी लाल ने कहा कि महाग्राम योजना के तहत गांव सीसवाल में सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। इस कार्य पर 1167.77 लाख रुपए खर्च किए जाएगें। सीसवाल में लोगों को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल मुहैया करवाने के लिए पेयजल योजना पर पहले ही कार्य किया जा रहा है जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
जनस्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि गांव कौल में सीवरेज लाइन एवं 2.50 एमएलडी के सीवरेज टीªटमेंट प्लांट का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा मैन पम्पिंग स्टेशन को चालू करने आदि के कार्य पर 540.89 लाख रुपए की राशि व्यय की जाएगी। इन परियोजनाओं को आगामी माह में शुरू किया जाएगा।
पेयजल योजनाओं के लिए पाइप खरीद प्रक्रिया
जनस्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पेयजल परियोजनाओं के लिए करोड़ों रुपए की राशि से पाईप खरीदने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने अधिकारियों को मेवात रैनीवेल परियोजना को जल्द पूरा करने और पिंजौर व मोरनी क्षेत्र की पेयजल समस्या का तुरंत प्रभाव से निदान करने के निर्देश दिए। इसके अलावा रेवाड़ी के रघुनाथपुरा, इब्राहिम बिशनुपर में जलघर का जल्द निर्माण करने लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जाए।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव ए के सिंह, इंजीनियरिंग इन चीफ असीम खन्ना, चीफ इंजीनियर राकेश कुमार, आर एस बेदी, शैलेन्द्र सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement