Advertisement
दूल्हा-दुल्हन से लूटपाट में 5 गिरफ्तार

इस घटना को लेकर सोमवार को भाजपाइयों के साथ पहुंचे खजूरी, अल्लीपुर, दबथला और कुलीपुर गांव के सैकड़ों लोगों ने भावनपुर थाना घेर लिया। एसओ भावनपुर ऊधम सिंह तालान और पुलिसकर्मियों के खिलाफ नारेबाजी कर दी। सूचना पर एसपी क्राइम डॉ. बीपी अशोक और सीओ सदर देहात चक्रपाणि त्रिपाठी पुलिस और पीएसी के साथ पहुंचे।
भाजपा नेताओं और ग्रामीणों ने कहा कि वीडियो फुटेज में जो भी आरोपी वारदात करते नजर आ रहे हैं, उन्हें भी गिरफ्तार किया जाए। सभी नामजद के अलावा अज्ञात आरोपी भी पहचान कर जेल भेजे जाएं।
इस मामले में दुल्हन के भाई गौरव शर्मा पुत्र प्रवेश शर्मा ने तहरीर दी। उसके मुताबिक, सपा नेता आरिफ चौहान के घर के बाहर उक्त घटना हुई। उसमें सपा नेता के बेटे शाहबाज और शादाब शामिल रहे।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर शाहबाज व शादाब के अलावा पचपेड़ा निवासी कामरान, नदीम, यूसुफ, बहादुर, और इमरान को नामजद कर 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ लूटपाट, तोड़फोड़, बलवा, जानलेवा हमला व दुल्हन से बदसलूकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सीओ सदर देहात ने बताया कि डकैती और बलवे में पुलिस ने आरोपी यूसुफ, रिजवान, इमरान, जियाउल हक और शाहआलम को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। छठा आरोपी नाबालिग है, जिसकी जांच की जा रही है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
मेरठ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


