40 sheep killed by etheral lightning, scorching 2 shepherd-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 20, 2026 9:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बिजली गिरने से एक शख्स समेत 40 भेड़ों की मौत, 2 चरवाहे झुलसे

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अक्टूबर 2016 6:00 PM (IST)
बिजली गिरने से एक शख्स समेत 40 भेड़ों की मौत, 2 चरवाहे झुलसे
मिर्जापुर। जिले के हलिया वन रेंज के मतवार जंगल में मंगलवार की दोपहर दो बजे हल्की बूंदा बांदी व गरज तडक के साथ आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आने से 40 भेड़ मर गयी। वहीं भेडों को चरा रहा 32 वर्षीय चरवाहे की भी गंभीर रूप से झुलसने से मौत हो गई। हलिया थाना क्षेत्र के मतवार गांव निवासी होरीलाल का 32 वर्षीय लडका राजेश्वर पाल अपने 300 भेडों को लेकर गांव के पास जंगल में चराने ले गया था। दोपहर बारह बजे से ही आसमान में गरज तडक होती रही। इसी बीच बूंदा बांदी भी होने लगा। करीब दो बजे हल्की बूंदा बांदी के बीच आसमान से गिरी बिजली की चपेट में आने से राजेश्वर की 40 भेड़ें मौके पर ही मर गयी तथा अन्य भेडें भाग गयी। बिजली के चपेट में आने से राजेश्वर भी गंभीर रूप से झुलस गया। अचेतावस्था में उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले जाया गया। वहां उसका उपचार हो के दौरान मौत हो गई।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement