4 child labour freed in udaipur-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

होटल में बच्चों से करा रहे थे काम, 2 गिरफ्तार, 4 बच्चे मुक्त कराए

khaskhabar.com: गुरुवार, 24 नवम्बर 2016 6:35 PM (IST)
होटल में बच्चों से करा रहे थे काम, 2 गिरफ्तार, 4 बच्चे मुक्त कराए
उदयपुर। मानव तस्करी विरोधी यूनिट ने श्रम विभाग और चाइल्ड लाइन की टीम के साथ कार्रवाई कर 4 बाल श्रमिकों को मुक्त कराया है। टीम ने यह कार्रवाई शहर के उदियापोल क्षेत्र मे चल रहे शांति रेस्टोरेंट और सरस्वती भोजनालय पर की। कार्रवाई के बारे में जानकारी देते हुए थानाधिकारी हनुमंत सिंह भाटी ने बताया कि रेस्टारेंट पर छापेमारी की कार्रवाई के दौरान सामने आया कि इन बच्चों को न्यूनतम से भी कम मजदूरी पर 12 से 13 घंटे काम कराया जा रहा था। इस पर नियोक्ता मुकेश लखारा और देवीलाल पालीवाल के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। भाटी ने बताया कि बच्चों को आगे की कार्रवाई कर चाइल्ड लाइन के सुपुर्द किया गया है। बच्चों की बेहतर देखरेख के लिए उन्हें शेल्टर होम भेजा गया है। अक्षय कुमार की फिल्म ने तोड़ी पांच हजार साल पुरानी परंपरा ! SEE PICS

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement