38 thousand jobs of Group D in next month said CM Manohar Lal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 1:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अगले एक माह में ग्रुप डी की 38 हजार नौकरियां निकालेंगे-मनोहर लाल

khaskhabar.com: रविवार, 27 मई 2018 4:46 PM (IST)
अगले एक माह में ग्रुप डी की 38 हजार नौकरियां निकालेंगे-मनोहर लाल
चण्डीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अगले एक माह में ग्रुप डी की 38 हजार नौकरियां निकाली जाएंगी और 7 हजार पुलिस की नौकरियां विज्ञपित की जाएंगी। उन्होंने जींद के छातर गांव को शहरों की तर्ज पर विकसित करने की घोषणा के साथ-साथ यहां ग्राम सचिवालय के लिए 30 लाख रुपये, पशु अस्पताल की चार दिवारी बनाने, गांव में सीवरेज व गंदे पानी निकासी की नाली की परियोजना पर 2 करोड़ 60 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने छातर को महाग्राम विकास योजना में शामिल करने की घोषणा करते हुए सीवरेेज व अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था करने के लिए 10 करोड़ रुपये की राशि देने की बात स्वीकार की। मुख्यमंत्री ने यह घोषणा आज अपने जींद के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन छातर गांव में एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए की। मुख्यमंत्री ने आज इस गांव में अलेवा में बनने वाले नए बस अड्डे का नींव पत्थर रखा इस पर तीन करोड रुपये की राशि खर्च होगी। इसी प्रकार पेगां गांव में चालक प्रशिक्षण केन्द्र का शिलान्यास किया। इस पर 20 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने घोषणाओं की झड़ी लगाते हुए छातर से लोधर, माण्डी से कमालपुर सडक़ को बनवाने की बात स्वीकार की। मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि बांगर का यह एरिया जिसमें छातर गांव आता है, असल हरियाणा के बीच में पड़ता है। यहां के लोग सच्चे व इमानदार है, लेकिन राजनैतिक लोगों के बहकावे में आ जाते है। यही कारण रहा कि यह क्षेत्र काफी पिछड़ता गया है। पूर्व में राजनैतिक उपेक्षा के कारण यहां अन्य हलकों की तरह विकास नही हो पाया। उन्होंने दोहराया कि मैं राजनीति में किसी प्रकार की चौधर के लिए नहीं आया हूं , बल्कि सेवा भाव को लेकर आगे भी काम करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि मौका मिलेगा तो आगे भी सेवा भाव से लोगों की सेवा करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि आप लोग चौधरी बीरेन्द्र सिंह का मजबूती से पल्ला पकड़े रखना । उन्होंने केन्द्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बनी सरकार के सफलता पूूर्वक चार साल पूरे होने पर बधाई दी और कहा कि केन्द्र सरकार ने अनेक विकास परियोजनाओं को लागू किया है। हरियाणा सरकार भी लोगों की भलाई के संकल्प के साथ आगे बढ रही है। हरियाणा में पुलिस, क्लर्क, जेबीटी, प्रौफेसरों समेत लगभग 24 हजार नौकरियां पूरी पारदर्शाी तरीके से लगाई गई है ।
उन्होंने कहा कि पुलिस में कद, छाती, शारीरिक क्षमता, दौड़ नौकरी के मापदंड रहेंगे। योग्यता के आधार पर नौकरियां मिलेंगी। इसके अलावा स्वरोजगार के लिए युवाओं को हूनर मंद बनाकर उन्हें व्यापारिक क्षेत्र में जाने के अवसर उपलब्ध करवाए जाएगें। आज आई टी का जमाना है। हूनर के बल पर कामयाबी हासिल की जा सकती है। अब तक एक लाख युवाओं को काम दिलवाया गया है।
छातर गांव के विकास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यहां विभिन्न विकास कार्यों पर 6 करोड़ 60 लाख रुपये की राशि खर्च की जा चुकी है। गांव के लोगों द्वारा रखी पानी की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पीने का पानी प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करवाया जाएगा। सिंचाई पानी के लिए भी प्रयास किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास आज कोई ठोस मुद्दा नही रहा है। हरियाणा सरकार एसवाईएल, हांसी बुटाना नहर के मुद्दों पर पूरी तरह से गंभीर है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement