3776 posts 49 915 candidates for the examination-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 3:45 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

3776 पदों के लिए 49915 अभ्यर्थीयों ने दी परीक्षा

khaskhabar.com: मंगलवार, 04 अक्टूबर 2016 10:11 PM (IST)
3776 पदों के लिए 49915 अभ्यर्थीयों ने दी परीक्षा
जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा मंगलवार को जूनियर अकाउंटेंट और तहसील राजस्व लेखाकार प्रतियोगी परीक्षा 2013 का री.टेस्ट मंगलवार को आयोजित किया गया। परीक्षा में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। आयोग अध्यक्ष डॉ.ललित के.पंवार ने भी परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। परीक्षा दो पारियों में हुई। गौरतलब है कि कुल 3776 पदों के लिए यह परीक्षा आयोजित की गई। प्रदेशभर में 1104 केंद्रों पर अ यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत किए गए थे। जूनियर अकाउंटेंट परीक्षा में राजधानी जयपुर में आधे से भी कम फीसदी उपस्थिति दर्ज की गई। इनमें 290 परीक्षा केन्द्रों पर कुल 108524 पंजीकृत अभ्यर्थीयों में से 49915 उपस्थित रहे। जबकि 58609 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुबह करीब 9 बजे से ही अ यर्थी पहुंचना शुरू हो गए थे। इधर प्रदेशभर में परीक्षा व्यवस्था के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम रहे। अ यर्थियों से स्कॉर्फ चश्मे, जूते चप्पल, मोबाइल सब बाहर रखवाए गए।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement