34 trains delayed and 2 cancelled due to fog-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार 34 लेट, 2 रद्द

khaskhabar.com: मंगलवार, 20 दिसम्बर 2016 4:10 PM (IST)
कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार 34 लेट, 2 रद्द
नई दिल्ली। उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में कोहरे की वजह से मंगलवार को 34 रेलगाडिय़ां देरी से चल रही हैं जबकि दो रद्द कर दी गई हैं। उत्तर रेलवे अधिकारी के मुताबिक, जोगबानी-आनंद विहार एक्सप्रेस तय समयसे 11 घंटे देरी से चल रही हैं। स्वतंत्र सेनानी एक्सप्रेस 24 घंटे देरी से चल रही है जबकि शहीद एक्सप्रेस नौ घंटे 30 मिनट की देरी से चल रही है। अधिकारी ने बताया कि सात रेलगाडिय़ों के समय में फेरबदल किया गया है। दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा लि. के मुताबिक, कोहरे से मंगलवार को किसी उड़ान सेवा के संचालन में बाधा नहीं आई।

[@ नए नोटों के बारे में जानें अहम बातें, नोटबंदी से आपकी चिंता हो जायेगी दूर]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement