3 workers died after being hit by a train-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ट्रेन की चपेट में आने से 3 मजदूरों की मौत

khaskhabar.com: गुरुवार, 12 जनवरी 2023 3:32 PM (IST)
ट्रेन की चपेट में आने से 3 मजदूरों की मौत
-दो की हुई पहचान, एक शिनाख्त के प्रयास जारी कोटा। दिल्ली-मुम्बई रेलवे ट्रेक पर नयापुरा थाना इलाके में तीन मजदूरों राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद बोरखेडा और नयापुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवो को कब्जे में लेकर मोर्चेरी में रखवाया। सीआई राजेन्द्र कमाण्डा ने बताया कि मृतको में से दो मजदूर की पहचान हो गई है। तो वहीं एक मजदूर की पहचान के प्रयास किए जा रहे है। इनमें एक मजदूर की पहचान अपराधिक रिकोर्ड के आधार पर हुई है। सीआई ने बताया कि मुलत सुल्तानपुर निवासी मृतक मजदूर जगदीश मीणा अपने दो और साथियों के साथ रेलवे ट्रेक पर चल रहे थे इसी दौरान तीनों ट्रेन की चपेट में आ गए। वहीं सामने ये भी आ रहा है कि मृतको के पास से लोहे के टुकडे मिले है। जो की पुलिया निर्माण में काम आते है ऐसे में ये तीनो लोहे के टुकडो को चुराकर ट्रेक से गुजर रहे थे। वहीं पुलिस ने एक मजदूर के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस का ये भी कहना है कि जगदीश की पहचान उसके अपराधिक रिकोर्ड के आधार पर हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement