3 thousand rupees inmate arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:03 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

3 हजार रुपए का ईनामी अपराधी गिरफ्तार, 17 साल से चल रहा था फरार

khaskhabar.com: शनिवार, 23 मार्च 2019 6:12 PM (IST)
3 हजार रुपए का ईनामी अपराधी गिरफ्तार, 17 साल से चल रहा था फरार
जयपुर। सीआईडी अपराध शाखा की स्पेशल टीम ने शनिवार को 3 हजार रूपये ईनामी एवं जिला पूर्व के टॉप 10 फरार वांटेड में शुमार अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को थाना गांधीनगर जयपुर को आगामी अनुसंधान के लिए सुपुर्द किया गया है। महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर के आदेश के तहत वांछित अपराधियों के धर पकड अभियान के तहत अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, अपराध बीएल सोनी के निर्देशन में सीआईडी के उप निरीक्षक राम सिंह नाथावत के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल दुष्यंत सिंह व कांस्टेबल मदन लाल शर्मा की टीम का गठन किया गया। जयपुर के गांधीनगर थाने वर्ष 2002 में दारज धोखाधड़ी के मामले में आरोपी जगदीश प्रसाद निवासी देवन शाहपुरा फरार चल रहा था। पिछले 17 साल से फरार चल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व की ओर से 3 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
अभियुक्त जिला पूर्व के टॉप 10 फरार वांटेड में शुमार था। शनिवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अभियुक्त अपने निवास स्थान पर आया हुआ है। सूचना की तस्दीक कर पुलिस टीम ने आरोपी जगदीश को उसके शाहपुरा स्थित मकान से गिरफ्तार किया है जिसके बाद गांधीनगर थाने में अग्रिम अनुसंधान के लिए पुलिस के हवाले कर दिया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement