3 killed as rain, storm lash west Uttar Pradesh districts-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

UP में तूफान का फिर कोहराम, फिरोजाबाद में 3 लोगों की मौत

khaskhabar.com: रविवार, 20 मई 2018 09:28 AM (IST)
UP में तूफान का फिर कोहराम, फिरोजाबाद में 3 लोगों की मौत
लखनऊ। आंधी और तूफान ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश में कोहराम मचा दिया है। यूपी के कई शहरों में तेज हवाओं ने कहर बरपाया है। बड़े-बड़े पेड़ उखड़ गए तो कहीं तेज हवाओं के चलते कई शहर में जनजीवन काफी प्रभावती हुआ। शनिवार शाम आए आंधी-तूफान से फिरोजाबाद में दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने तीन लोगों की मौत हो गई। फिरोजाबाद के रामगढ़ इलाके के चनोरा गांव में घर बन रहा था और लेंटर डलने की तैयारी चल रही थी। अचानए आए आंधी-तूफान से लेंटर का जाल उखडक़र नीचे आ गिरा और निर्माणाधीन इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। जिसमें एक महिला, एक राज-मिस्त्री और एक मजदूर की जान चली गई जबकी एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है। हादसे की खबर के बाद स्थानीय विधायक पीडि़त परिवार से मिलने पहुंचे और उन्होंने पीडि़त परिवारों को चार-चार लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement