3 Held With Fake 2000 Rupee Notes Worth Rs 42 Lakh In Mohali-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:38 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

2 करोड के 2000 के नकली नोट बाजार में

khaskhabar.com: गुरुवार, 01 दिसम्बर 2016 4:08 PM (IST)
2 करोड के 2000 के नकली नोट बाजार में
चंडीगढ। मोहाली में नकली नोट छापने का खुलासा हुआ है। एक स्टूडेंट अपनी कजिन के साथ मिलकर नकली नोट छापने का गोरखधंधा चला रहा था। इन्होनें लगभग तीन करोड रुपए की कीमत के 2000 के नकली नोट छापे। इनमें से 2 करोड रुपए के नकली नोट तो इन्होनें बाजार में चला भी दिए। पुलिस ने इन्हें मंगलवार देर रात 42 लाख रुपए के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार नकली नोट छापने वाले 21 वर्षीय अभिनव शर्मा और 20 वर्षीय उसकी कजिन विशाखा शर्मा आर्मी फैमिली से हैं। इन्होनें 2000 रुपए के करीब तीन करोड रुपए की कीमत के नोट स्कैन किए। नोट स्कैन करने के बाद इन्होनें ये नकली नोट पुराने नोटों को एक्सचेंज कर लोगों को थमा दिए। इसके लिए इन्होनें लोगों से 30 फीसदी कमिशन भी लिया। पुलिस ने इनको मोहाली के जगतपुरा से पकडा। ये लोग ऑडी कार में 42 लाख रुपए के नकली नोट लेकर जा रहे थे। पुलिस को सूचना मिली थी कि युवक-युवती लग्जरी गाड़ी में ब्लैक मनी को व्हाइट करने का काम कर रहे हैं। बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement