29 policeman transferred from nondistrict-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:24 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

29 पुलिस कर्मियों का हुआ गैर जनपद तबादला

khaskhabar.com: सोमवार, 26 जून 2017 8:07 PM (IST)
29 पुलिस कर्मियों का हुआ गैर जनपद तबादला
कानपुर। जनपद में समय सीमा पूरे कर चुके 29 पुलिस कर्मियों को गैर जनपद तबादला कर दिया गया है। ईद के चलते इन पुलिस कर्मियों को रिलीव नहीं किया जा सका था। इन तबादलों में कई थानाध्यक्ष भी शामिल हैं। आईजी रेंज आलोक सिंह ने बताया कि एक ही जनपद में रहकर कार्याविधि पूरे करने वाले 29 पुलिस कर्मियों का रेंज में आने वाले विभिन्न जनपदों में तबादला कर दिया गया है। मंगलवार इन सभी को वर्तमान तैनाती स्थल पर आमद कराने के निर्देश दिये गये है। गैर जनपदों से चार पुलिस कर्मियों को कानपुर नगर में तैनाती मिली है। गैर जनपद जाने वाले थानाध्यक्षों में चमनगंज एसओ अब्दुल रहमान सिद्दीकी, सचेंडी एसओ शशिभूषण मिश्रा, बर्रा एसओ प्रदीप कुमार सिंह समेत 29 पुलिस कर्मी शामिल हैं। वहीं जनपद में गैर जनपदों से आए पुलिस कर्मियों में एसआई विनय कुमार, प्रदीप कुमार, सुरेश बाबू, रजनीश कुमार सिंह हैं।
अधिक पुलिस कर्मियों का तबादला होने से जनपद में फोर्स की कमी को लेकर आईजी रेंज ने जल्द अन्य जनपदों से समय पूरा कर चुके पुलिस कर्मियों की तैनात कर इस समस्या को दूर कर लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement