2757 challans for lane driving, 2201 for wrong side driving and 67 for under age driving, maximum 1119 issued in Faridabad: Vij-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 12:54 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लेन ड्राइविंग के 2757, रांग साइड के 2201 और अंडर एज ड्राइविंग के 67 चालान, फरीदाबाद में सबसे ज्यादा 1119 किए : विज

khaskhabar.com: मंगलवार, 19 सितम्बर 2023 5:19 PM (IST)
लेन ड्राइविंग के 2757, रांग साइड के 2201 और अंडर एज ड्राइविंग के 67 चालान, फरीदाबाद में सबसे ज्यादा 1119 किए : विज
चंडीगढ़। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहाकि राज्य में सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस द्वारा समय-समय पर विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि यातायात नियमों की उलंघना को रोका जा सके, यातायात नियमों की पालना करवाई जा सके। इसी कड़ी में प्रदेश में 7 सितंबर से 14 सितंबर, 2023 तक विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों की उल्लंघना करने पर कुल 5025 चालान किए गए है। जिसमें लेन ड्राइविंग के 2757, रांग साइड ड्राइविंग के 2201 और अंडर ऐज ड्राइविंग के 67 चालान शामिल है। विज ने बताया कि फरीदाबाद में सबसे ज्यादा 1119 चालान किए गए। जिसमें लेन ड्राइविंग के 440, रांग साइड ड्राइविंग के 673 और अंडर एज ड्राइविंग के 6 चालान किए गए। इसी कडी में पानीपत में कुल 673 चालान किए गए, जिसमें लेन ड्राइविंग के 484, रांग साइड ड्राइविंग के 162 और अंडर एज ड्राइविंग के 27 चालान किए गए। इसके अलावा, अंबाला में कुल 457 चालान किए गए जिसमें लेन ड्राइविंग के 356, रांग साइड ड्राइविंग के 101 चालान किए गए। उन्होंने बताया कि कैथल में कुल 121 चालान किए गए जिसमें लेन ड्राइविंग के 48, रांग साइड ड्राइविंग के 72 और अंडर ऐज ड्राइविंग का एक चालान किया गया। सिरसा में कुल 105 चालान किए गए जिसमें लेन ड्राइविंग के 60, रांग साइड ड्राइविंग के 44 और अंडर एज ड्राइविंग एक चालान किया गया। कुरूक्षेत्र में कुल 110 चालान किए गए जिसमें लेन ड्राइविंग के 93, रांग साइड ड्राइविंग के 14 और अंडर एज ड्राइविंग के 3 चालान किए गए। मेवात में कुल 171 चालान किए गए जिसमें लेन ड्राइविंग के 166, रांग साइड ड्राइविंग के 4 और अंडर ऐज ड्राइविंग का एक चालान किया गया।
उन्होंने बताया कि रोहतक में कुल 69 चालान किए गए जिसमें लेन ड्राइविंग के 9, रांग साइड ड्राइविंग के 59 और अंडर एज ड्राइविंग का एक चालान किया गया। करनाल में कुल 205 चालान किए गए जिसमें लेन ड्राइविंग के 102, रांग साइड ड्राइविंग के 102 और अंडर ऐज ड्राइविंग का एक चालान किया गया। हिसार में कुल 133 चालान किए गए जिसमें लेन ड्राइविंग के 68, रांग साइड ड्राइविंग के 65 चालान किए गए। यमुनानगर में कुल 152 चालान किए गए जिसमें लेन ड्राइविंग के 86, रांग साइड ड्राइविंग के 64 और अंडर ऐज ड्राइविंग के 2 चालान किए गए।
विज ने बताया कि झज्जर में कुल 191 चालान किए गए जिसमें लेन ड्राइविंग के 125, रांग साइड ड्राइविंग के 66 चालान किए गए। गुरूग्राम में कुल 86 चालान किए गए जिसमें लेन ड्राइविंग के 17, रांग साइड ड्राइविंग के 66 और अंडर एज ड्राइविंग के 3 चालान किए गए। सोनीपत मेें कुल 69 चालान किए गए जिसमें लेन ड्राइविंग के 46, रांग साइड ड्राइविंग के 22 और अंडर एज ड्राइविंग का एक चालान किया गया। भिवानी में कुल 246 चालान किए गए जिसमें लेन ड्राइविंग के 112, रांग साइड ड्राइविंग के 133 और अंडर एज ड्राइविंग का एक चालान किया गया। पंचकूला में कुल 159 चालान किए गए जिसमें लेन ड्राइविंग के 60, रांग साइड ड्राइविंग के 98 और अंडर एज ड्राइविंग का एक चालान किया गया।
उन्होंने बताया कि चरखी-दादरी में कुल 157 चालान किए गए जिसमें लेन ड्राइविंग के 99, रांग साइड ड्राइविंग के 58 के चालान किए गए। नारनौल में कुल 349 चालान किए गए जिसमें लेन ड्राइविंग के 189, रांग साइड ड्राइविंग के 160 चालान किए गए। रेवाडी में कुल 66 चालान किए गए जिसमें लेन ड्राइविंग के 27, रांग साइड ड्राइविंग के 39 के चालान किए गए।
जींद में कुल 125 चालान किए गए जिसमें लेन ड्राइविंग के 53, रांग साइड ड्राइविंग के 67 और अंडर ऐज ड्राइविंग के 5 चालान किए गए। हांसी में कुल 80 चालान किए गए जिसमें लेन ड्राइविंग के 38, रांग साइड ड्राइविंग के 40 और अंडर ऐज ड्राइविंग के 2 चालान किए गए। फतेहाबाद में कुल 111 चालान किए गए जिसमें लेन ड्राइविंग के 44, रांग साइड ड्राइविंग के 60 और अंडर ऐज ड्राइविंग के 7 चालान किए गए। पलवल में कुल 71 चालान किए गए जिसमें लेन ड्राइविंग के 35, रांग साइड ड्राइविंग के 32 और अंडर ऐज ड्राइविंग के 4 चालान किए गए।
विज ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि ट्रैफिक नियमो के उल्लंघन से न सिर्फ व्यक्ति अपने जीवन को खतरे में डालते है अपितु दूसरे नागरिको की जान को भी खतरा रहता है और इससे दूसरे लोगो के लिए भी मुश्किलें उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों के उलंघन से सड़क दुर्घटना होने की संभावनाएं बढ़ जाती है और ट्रैफिक जाम होने से अन्य दिक्कतें पैदा होती है। इसलिए सभी नागरिकों को ट्रैफिक नियमो का पालन अवश्य करना चाहिए ताकि हम एक सभ्य समाज की स्थापना में अपना योगदान यातायात नियमों का पालन करके दे सकें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement