26th meeting of Pre-Litigation Committee held-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आरपीएससीः प्री-लिटिगेशन समिति की 26 वीं बैठक आयोजित

khaskhabar.com: गुरुवार, 11 मई 2023 9:09 PM (IST)
आरपीएससीः प्री-लिटिगेशन समिति की 26 वीं बैठक आयोजित
अजमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग में प्री लिटिगेशन समिति की 26वीं बैठक का आयोजन किया गया। आयोग सदस्य जसवंत सिंह राठी की अध्यक्षता में आयोजित हुई इस बैठक में चार प्रकरणों का निस्तारण किया गया। बैठक में आयोग सचिव एचएल अटल भी शामिल हुए। संयुक्त सचिव आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आयोग द्वारा बढ़ते वादकरण को कम करने के लिए 1 मार्च 2019 को प्री-लिटिगेशन कमेटी का गठन किया गया था। अभी तक आयोजित 26 बैठकों में 537 प्रकरणों का निस्तारण इसके माध्यम से किया जा चुका है। विधि परामर्शी भंवर भदाला एवं अनुभाग अधिकारी तेज सिंह भाटी भी बैठक दौरान उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement