250 people subscribe to SP on the first day of campaign in sultanpur -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अभियान के पहले दिन 250 लोगों ने ली सपा की सदस्यता

khaskhabar.com: रविवार, 16 अप्रैल 2017 2:58 PM (IST)
अभियान के पहले दिन 250 लोगों ने ली सपा की सदस्यता
सुलतानपुर। समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरूआत शनिवार से पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रो0 रामसहाय यादव की अगुवाई में हुई। जिसमें पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने शिरकत किया। उक्त अवसर पर 250 लोगों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण किया। जिलाध्यक्ष ने सबसे पहले पूर्व विधायक रामचन्दर चौधरी को प्राथमिक सदस्य बनाकर सदस्यता अभियान की शुरूआत किया। उक्त अवसर पर कुछ लोग पहली बार सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से प्रभावित होकर नए सदस्य बने। पार्टी जिलाध्यक्ष प्रो0 रामसहाय यादव ने बताया कि आज से शुरू हुआ सदस्यता अभियान 15 अप्रैल 2017 से लेकर 15 जून 2017 तक चलेगा। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान को और सक्रिय बनाने के लिए मतदान केन्द्र तक पहुंचाने का प्रयास होगा। इसके लिए ग्रामसभा, न्यायपंचायत, विकास खंड एवं वार्ड स्तर पर सदस्यता शिविरों का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि सभी को यह जानकारी भी दी गई है कि समाजवादी पार्टी का सदस्य बनने हेतु ऑनलाइन तथा मिस्डकाल से जिसका नम्बर 7859999999 है पर मिस कॉल करके पार्टी से जुड़ा जा सकता है। अध्यक्ष ने बताया कि सदस्यता के लिए ऑनलाइन की भी व्यवस्था की गई है। इस मौके पर एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री डॉ0 संदीप शुक्ला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य पृथ्वीपाल यादव, पूर्व विधायक सफदर रजा खां, रामचन्दर चौधरी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह बब्लू, सत्यनरायन रावत, मो0 अहमद, श्रवण यादव, सूर्यलाल यादव, अफजल अंसारी, अनीस चौधरी, डॉ0 कप्तान, देवतादीन निषाद, मीडिया प्रभारी संतोष यादव समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
बूथ स्तर पर संगठन को किया जाएगा मजबूत
विधानसभा लम्भुआ के महेसुआ गांव निवासी युवा, कर्मठ व पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ता मो0 रफीक ने भी शनिवार को सुपर मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष प्रो0 रामसहाय यादव के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्राहण किया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। जिससे अगामी चुनाव में पार्टी को इसका लाभ मिले।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement