25 thousand prize criminals suresh gurjar arrested-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:21 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजस्थान पुलिस ने 25 हजार का इनामी बदमाश सुरेश गुर्जर को दबोचा

khaskhabar.com: गुरुवार, 28 नवम्बर 2019 2:26 PM (IST)
राजस्थान पुलिस ने 25 हजार का इनामी बदमाश सुरेश गुर्जर को दबोचा
जयपुर। राजस्थान पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 हजार के इनामी बदमाश सुरेश गुर्जर को अलवर से गिरफ्तार किया है। इस पर बदमाश पर पुलिस पर फायरिंग करने वाले 40 से अधिक मामले दर्ज हैं। नगर सीओ सत्य प्रकाश मीणा ने बताया कि डकैत सुरेश गुर्जर को पकड़ने के लिए अलवर और भरतपुर पुलिस ने संयुक्त दबिश दी थी। इसमे भरतपुर पुलिस के कई थानों की पुलिस टीम ने भाग लिया। इस अपराधी को बाद में अलवर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इनामी बदमाश सुरेश गुर्जर भरतपुर जिले के नगर थाना के गांव आरसी का निवासी है, जिसके खिलाफ करीब तीन दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से दूर था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement