इण्डो-वेस्टर्न मेन्स वीयर में झलका 24 कैरेट गोल्ड आर्ट वर्क

इस फैशन शो में पेश किए गए कलेक्शन ‘ट्री ऑफ लाइफ’ के जरिए आर्टिस्ट सुविज्ञ शर्मा ने फैशन डिजाइनर के तौर पर डेब्यू किया। कंटेम्पररी इण्डो-वेस्टर्न मेन्स वीयर पर उन्होंने तंजावूर शैली की 24 कैरेट गोल्ड में कारीगरी कर लिबासों को स्वर्णिम आभा प्रदान की। नेहरू जैकेट के साथ ही वेस्टर्न मेन्स वीयर गारमेन्ट्स पर गोल्ड पेंटिंग्स बनाकर सुविज्ञ ने खूबसूरत पौधे की विकास यात्रा को अपनी ही शैली में प्रस्तुत किया। जिस प्रकार प्रकृति के रंग पौधों की सुन्दरता बढ़ाते हैं, उसी प्रकार ट्री ऑफ लाइफ कलेक्शन में किया गया बेल-बूटेदार गोल्ड आर्टवर्क पुरुषों को राजसी वैभव का अनुभव कराता है। उन्होंने बताया कि आमतौर पर पुरुष स्वर्ण आभूषणों से दूरी रखते हैं, लेकिन अब मैं अपने डिजाइनर कलेक्शन के जरिए उनके स्टाइल स्टेटमेन्ट को अधिक रिच करने के प्रयास कर रहा हूं। सुविज्ञ के शो के शो स्टॉपर बॉलीवुड अभिनेता कुणाल कपूर थे। उन्होंने अपने अनूठे अंदाज में डे्रसेज शोकेस कर उनकी कारीगरी को नई ऊंचाइयां दी। इस दौरान स्माइल फाउण्डेशन के बच्चों ने भी रैम्प पर कैटवॉक की। सुविज्ञ ने फाउण्डेशन के ‘शी कैन फ्लाय-गिव हर द स्काई’ कैम्पेन को सपोर्ट करने का भरोसा जताया। ईमार्स इवेन्ट्स के डायरेक्टर राजीब बनर्जी ने बताया कि फैशन शो ‘परिणय’ के दौरान फैशन डिजाइनर लिज पॉल-सत्य मिश्रा और ख्याति मेहता के कलेक्शन भी शोकेस किए गए गए। लिज पॉल-सत्य का ब्राइडल कलेक्शन इस शो में खास था। वहीं ख्याति मेहता ने वीमन्स वीयर गारमेन्ट्स की रेंज शोकेस की।
जयपुर
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Traffic
Features




