24 carat gold Art work Reflected in Indo-Western Mens Wear -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

इण्डो-वेस्टर्न मेन्स वीयर में झलका 24 कैरेट गोल्ड आर्ट वर्क

khaskhabar.com: गुरुवार, 19 जनवरी 2017 1:07 PM (IST)
इण्डो-वेस्टर्न मेन्स वीयर में झलका 24 कैरेट गोल्ड आर्ट वर्क
जयपुर। स्माइल फाउण्डेशन और इमार्स इवेन्ट्स की ओर से होटल द ललित में ब्राइडल फैशन शो ‘परिणय’ आयोजित किया गया। बॉलीवुड सितारों की रंगत से सराबोर रहे इस फैशन शो में जहां गुलाबी नगरी के सुप्रसिद्ध पेंटिंग आर्टिस्ट सुविज्ञ शर्मा की मेन्स वीयर पर 24 कैरेट गोल्ड में की गई क्रिएटिविटी नजर आई, वहीं फैशन डिजाइनर सत्य मिश्र-लिज पॉल एवं ख्याति मेहता ने भी ब्राइडल कलेक्शन में लिबासों पर की गई नायाब कारीगरी को शोकेस किया। बॉलीवुड एक्टर कुणाल कपूर ने सुविज्ञ शर्मा के लिए बतौर शो स्टॉपर कैटवॉक की तथा एक्ट्रेस सना खान एवं मिस इण्डिया अर्थ परिणीत ग्रेवाल ने भी रैम्प वॉक कर डिजाइनर्स के कलेक्शन को प्रदर्शित किया। इस अवसर पर स्माइल फाउण्डेशन ने सुविज्ञ शर्मा को राजस्थान का गुडविल एम्बेसेडर घोषित कर उन्हें सोशल कॉज की मुहिम से जोड़ा। बॉलीवुड सिंगर हृदय गट्टानी ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा। कार्यक्रम में स्माइल फाउण्डेशन के जनरल मैनेजर राजीव शर्मा, इमार्स के डायरेक्टर राजीब बनर्जी, जयपुर पुलिस उपायुक्त अंशुमन भौमिया, आम्रपाली के डायरेक्टर राजीव अरोड़ा सहित शहर की अनेक जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं। 24 कैरेट गोल्ड में उकेरा ‘ट्री ऑफ लाइफ’

[@ सैंकड़ों सालों से सीना ताने खड़ा है सोनार]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement