khaskhabar.com: सोमवार, 21 जनवरी 2019 11:14 PM (IST)
प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच थाना कलायत पुलिस के उप
निरिक्षक रोशनलाल द्वारा करते हुए लगभग 24 वर्षीय आरोपी प्रवीण उर्फ बीनी
निवासी वार्ड नंबर 11 कलायत को गिरफ्तार कर लिया गया। हमले में प्रयुक्त की
गई अवैध पिस्तोल की बरामदगी तथा शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये आरोपी
का 21 जनवरी को न्यायलय से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।
गौरतलब है कि 30 अगस्त 2018 को दूसरे पक्ष द्वारा आरोपी प्रवीण उर्फ बीनी
पर हमला किया गया था, जिस बारे थाना कलायत में प्रवीन की शिकायत पर मामला
दर्ज है। जिसकी रंजिशन आरोपियों द्वारा वारदात को अंजाम देना कबूला गया है।
आरोपी प्रवीण उर्फ बीनी से सबइंस्पैक्टर रोशन लाल द्वारा व्यापक पुछताछ की
जा रही है।
जिला के गांव सीवन में रात के समय बैठक का दरवाजा तोडकर
ईंवरटर, बैटरी व अनाज के कट्टे चोरी करने के मामले में थाना सीवन पुलिस
द्वारा गांव में दबिश देकर 22 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी
की निशानदेही पर उसके कब्जा से कुछ चोरीशुदा संपति बरामद कर ली गई, जबकि
शेष संपति दुसरे आरोपी के पास बताई गई है, जिसकी पहचान कर ली गई है । आरोपी
21 जनवरी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना सीवन के हैड कांस्टेबल
महेन्द्र सिंह की टीम ने आरोपी कमल कुमार निवासी सीवन को भादस की धारा
457/380 तहत गिरफ्तार किया गया है, जिससे पूछताछ दौरान उसके कब्जा से चोरी
शुदा एक कट्टा गेहुं व एक कट्टा जीरी बरामद कर ली गई। गांव सीवन निवासी
सुनीता पत्नी राजकुमार की शिकायत पर दर्ज मामले अनुसार 15/16 जनवरी की रात
अज्ञात व्यक्ति उनके बाडे में बनी बैठक से 4 कट्टे अनाज तथा ईनंवर्टर व
बैटरी चुरा ले गए। प्रवक्ता ने बताया कि वारदात में लिप्त आरोपी कमल के
दुसरे साथी की पहचान कर ली गई, जिसके पास शेष संपति बताई गई है।