22 scorched due to fire at the wedding venue-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विवाह स्थल पर आग लगने से 22 झुलसे

khaskhabar.com: गुरुवार, 15 दिसम्बर 2022 11:23 AM (IST)
विवाह स्थल पर आग लगने से 22 झुलसे
हमीरपुर | उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कस्बे में बुधवार देर रात एक विवाह स्थल पर एलपीजी सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। इससे 22 लोग झुलस गए। इस मामले में पुलिस ने कहा कि गंभीर रूप से झुलसे 8 लोगों को जालौन जिले के उरई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। खबरों के मुताबिक रसोइयें द्वारा जलाए गए गैस स्टोव से आग लग गई, जो पास के लकड़ी के ढांचे में फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement