21000 to Senior Secondary School Bhadoli Kohala and 5100 to Primary School-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भड़ोली कोहाला को 21000 व प्राथमिक पाठशाला को 5100

khaskhabar.com: शनिवार, 21 दिसम्बर 2019 5:37 PM (IST)
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भड़ोली कोहाला को 21000 व प्राथमिक पाठशाला को 5100
ज्वालामुखी/शिमला। विद्यार्थियों को स्कूली और पाठ्यक्रम की शिक्षा के साथ-साथ आज संस्कारों और मूल्यों की शिक्षा देना भी अति आवश्यक है। उपाध्यक्ष राज्य योजना बोर्ड रमेश चन्द धवाला वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोहाला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। रमेश धवाला ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम भारत की सांस्कृतिक एकता को दर्शाते हैं। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह और स्कूल में शिक्षा और खेलों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं पुरस्कार भेंट किए। इसके अतिरिक्त धवाला ने सांस्कृति कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भड़ोली कोहाला को 21000 व प्राथमिक पाठशाला को 5100 रुपए की राशि भेंट की। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्वच्छता, प्लास्टिक मुक्त भारत और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर कार्य करें। उन्होंने शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन में सफलता का आधार होती है। उन्होंने अध्यापकों से आह्वान किया कि वह बच्चों को गुणात्मक शिक्षा के साथ-साथ अन्य गतिविधियों में भी भाग लेने के लिए प्रेरित करें ताकि उनका सर्वागीण विकास हो सकें।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी काल में अनुशासन, परिश्रम की आदत बनानी चाहिए ताकि इसका लम्बे समय तक लाभ मिल सके। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे खुद नशे से दूर रहते हुए इसकी बुराईयों को लेकर अपने आस-पास के हर व्यक्ति को जागरूक करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि नशे की समस्या न केवल एक व्यक्ति को कमजोर करती है, बल्कि पूरे परिवार की खुशियों को नष्ट करती है।
धवाला ने कहा कि आज समय कौशल विकास और डिजिटाइजेशन का है, इस हेतु स्कूल विद्यार्थियों के कौशल विकास की दिशा में विशेष ध्यान दें। इसके उपरांत धवाला ने लोगों की समस्याओं को सुना। अधिकतर का मौके पर ही निपटारा कर दिया और शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भड़ोली कोहाला, मंडलाध्यक्ष मान सिंह राणा, पूर्व अध्यक्ष चमन पुंडीर, उपाध्यक्ष विजय मेहता, महामंत्री जोगिंदर प्रकाश, सुधीर कुमार, कुलदीप शर्मा, विजय कुमार, विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधी, विभिन्न विभागों से आए अधिकारी व कर्मचारी, स्कूली बच्चे, बच्चों के अभिवावक व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement