21 will begin the special campaign-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

21 से आरंभ होगा विशेष प्रचार अभियान

khaskhabar.com: शुक्रवार, 20 जनवरी 2017 4:20 PM (IST)
21 से आरंभ होगा विशेष प्रचार अभियान
नाहन। वर्तमान सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों को आमजन तक पहुचाने के दृष्टिगत जिला सिरमौर में 21 जनवरी से विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अतंर्गत ज़िला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में फोक मीडिया के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी नीतियों एवं कार्यक्रमों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इस प्रचार अभियान में पांच सांस्कृतिक दलों को अनुबंधित किया गया है, जिसके द्वारा ज़िला के प्रमुख 40 स्थलों पर गीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को सरकार की उपलब्धियों व कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस अभियान के अतंर्गत साधना कला मंच कोटडांगर द्वारा 21 जनवरी को लानाचेता तथा लाना पालर, 22 को अंधेरी तथा हरिपुरधार, 23 को भुवाई व रजाना तथा 24 को अरट व बेचड़ का बाग में कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसी प्रकार आरूषी ग्रामीण संस्थान, राजगढ द्वारा 27 को हाब्बन तथा सनौरा, 28 को देवठी मझगांव व कोटी पधोग, 29 को मानगढ व जयहर तथा 30 को नैनाटिक्कर तथा नारग में सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा सरकार की कल्याणकारी नीतियों एवं कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुडेश्वर लोकनृत्य कला मंच, जालग द्वारा 1 फरवरी को मालौंवाला तथा भूडपुर, 2 को मातर तथा भैडों, 3 को गुमती (त्रिलोकपुर) तथा जंगलाभूड, 4 को कटोला तथा नागल सुकेती में कार्यक्रम दिए जाएंगे। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि सरस्वती कला मंच, राजगढ़ द्वारा 3 को रोनहाट तथा काण्डो-भटनोल, 4 को बंदली तथा ग्वाली, 5 को शिलाई तथा टिम्बी, 6 को कफोटा तथा माशू-च्योग में कार्यक्रम होंगे। इसी तरह चेष्टा लोकनृत्य कला मंच शलहेच द्वारा 5 को गात्तु तथा भरोग-भनेडी, 6 को भंगाणी व शिवा-बनौर, 7 को अम्बोया तथा नघेता व 8 को टारूभैला तथा किल्लौड में सरकार की कल्याणकारी नीतियों एवं कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस विशेष-प्रचार अभियान में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा इन स्थानों पर विडियो शो दिखाए जाएंगे तथा प्रचार सामग्री भी वितरित की जाएगी।

[@ धुंध से परेशान हैं, हिमाचल की पहाडियों का रूख करें]

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement