21 days theatrical festival will organize-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:01 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

21 दिवसीय नाट्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 नवम्बर 2016 12:09 PM (IST)
21 दिवसीय नाट्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा
हिसार । हरियाणा का नाट्य दल अभिनय रंगमंच संस्कार भारती हिसार इकाई के साथ मिलकर स्वर्ण जयंती के अवसर पर हरियाणा का सबसे बड़ा नाट्य उत्सव आयोजित करेगा । यह नाट्य उत्सव 21 दिन का होगा और 1 से 21 दिसम्बर तक बाल भवन हिसार में होगा। इस नाट्य उत्सव का नाम रंग आंगन राष्ट्रीय नाट्य एवं पुतुल महोत्सव रखा गया है। अभिनय रंगमंच के प्रधान मनोज बंसल एवं सचिव मनीष जोशी ने बताया कि 21 दिवसीय यह उत्सव हरियाणा के साथ-साथ किसी भी नाट्य दल द्वारा किया जाने वाला यह भारत का सबसे बड़ा नाट्य उत्सव है । यह उत्सव सांस्कृतिक मंत्रालय भारत सरकार, संगीत नाटक अकादमी नयी दिल्ली, हरियाणा कला परिषद, संस्कृति विभाग हरियाणा सरकार, उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला एवं मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग एवं हिसार पुलिस के सहयोग से किया जा रहा है। बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement