Advertisement
जेजेएस का 20वां संस्करण भव्य समापन के साथ संपन्न, रशियन और थाइलैंड के डेलिगेशन ने भी किया विजिट

जेजेएस प्रवक्ता, अजय काला ने समापन समारोह का संचालन किया। उन्होंने कहा कि इस बार जेजेएस व्यवसाय के साथ-साथ प्रबंधन की दृष्टि से भी अब तक का सबसे बेहतरीन शो रहा है। व्यवसाय की दृष्टि से यह सबसे व्यापक और उपयोगी शो रहा। उन्होंने शो की सफलता के लिए सभी प्रदर्शकों, विक्रेताओं और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
समापन समारोह में इस आयोजन से जुड़े वेंडर्स को उनके सहयोग के लिए स्मृति चिन्ह दिए गए। इनमें से अधिकांश विक्रेता वर्ष 2003 में जेजेएस की स्थापना के समय से ही इससे जुड़े हुए हैं। अंत में राजीव जैन ने सभी प्रायोजकों व सहयोगियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जयपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


