2000 daughters will be given first aid training in Rajakheda-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 1:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

राजाखेड़ा में 2000 बेटियों को दिया जाएगा प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण

khaskhabar.com: शनिवार, 27 जुलाई 2024 6:50 PM (IST)
राजाखेड़ा में 2000 बेटियों को दिया जाएगा प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
धौलपुर। अशोक शर्मा जगन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से 3 अगस्त को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजाखेड़ा में बेटियों के लिए निशुल्क प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन को लेकर ट्रस्ट की ओर से जारी किए गए पोस्टर का जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी द्वारा ट्रस्ट के कार्यालय पर पूर्व विधायक बनवारी लाल शर्मा व ट्रस्ट की अध्यक्ष नीरजा अशोक शर्मा के साथ विमोचन किया गया। जिला कलेक्टर ने कहा कि राष्ट्रीय अभियान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को लेकर ट्रस्ट द्वारा बहुत ही महत्वपूर्ण पहल की जा रही है जिसके अंतर्गत 2000 बेटियों को प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण दिया जाएगा साथ ही प्राथमिक उपचार के रूप में बुकलेट उपलब्ध कराई जाएगी जिसमें प्राथमिक उपचार को लेकर संपूर्ण जानकारी का समावेश होगा यह आयोजन राष्ट्रीय अभियान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मैं संबल प्रदान करेगा। इसके अलावा समारोह के दौरान एक पौधा देश के नाम के अंतर्गत पौधा रोपण भी किया जाएगा। अशोक शर्मा जगन चैरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष नीरजा अशोक शर्मा ने बताया कि प्राथमिक उपचार प्रशिक्षण शिविर में बेटियों को प्रशिक्षण सहभागिता का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जाएगा तथा उन्हें किट भी उपलब्ध कराई जाएगी हमारे क्षेत्र की बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना है जिससे वे समाज में सिर ऊपर करके राजाखेड़ा का नाम गौरवांवित कर सके ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement