20 hotspots identified in Shimla district for Waste Management -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:48 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शिमला जिला में कचरा प्रबन्धन के लिए 20 हाटस्पाट चिन्हित

khaskhabar.com: बुधवार, 23 नवम्बर 2016 11:50 AM (IST)
शिमला जिला में कचरा प्रबन्धन के लिए 20 हाटस्पाट चिन्हित
शिमला। शिमला जिला के 10 विकास खंडों में ठोस व तरल कचरा प्रबन्धन हाट स्पाट बनाने के लिए 20 स्थान चिन्हित किये गए हैं ताकि कचरे का सही निपटान सुनिश्चित बनाया जा सके। उपायुक्त शिमला रोहन चन्द ठाकुर ने यह जानकारी यहां खण्ड विकास अधिकारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि ये हाटस्पाट विकास खंड मशोबरा के सांगटी तथा कोटी बाजार, बसंतपुर के खटनोल और बसंतपुर, ठियोग के मत्याना और संधु, नारकंडा के कोटगढ़, कुमारसेन के थानाधार, ननखड़ी के ननखड़ी बाजार, खोलीघाट बाजार, रामपुर के नोगली और डोबी,चौपाल के सरैण, झिकनीपुल, खुंड, नेवल, जुब्बल के कुडु बाजार, पंडाली- 1, रोहडू के मेलठी व पुजारली- 4 और विकासखंड छौहारा के जांगला और धमवाड़ी में विकसित किए जाएंगे। हाटस्पाट में ठोस व तरल तथा आरगेनिक व अन आरगेनिक कचरे के प्रबन्धन के लिये व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिमला जिला में सार्वजनिक स्थलों पर 143 शौचालय बनाये जा चुके हैं और 75 का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस पर 1.43 करोड़ रूपये खर्च किये जा रहे हैं। जिला की 76 ग्राम पंचायतों में ठोस व तरल कचरा प्रबन्धन हेतु 769 लाख रूपये खर्च किये जा रहे हैं । इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त शिमला राकेश कुमार प्रजापति, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, परियोजना अधिकारी सुरेश सिंघा, जिला जलागम विकास अभिकरण परियोजना अधिकारी एसपी भारद्वाज, जिला नियंत्रक, खाद्य एवं आपूर्ति पुरुषोतम सिंह, जिला पंचायत अधिकारी एमएस नेगी, खण्ड विकास अधिकारी और अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
बेटी की शादी में पहुंचे आमिर खान, परिवार ने नहीं लिया जोडा, तस्वीरें

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement