2 people committed suicide at different places in Gurugram-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुरुग्राम में अलग-अलग जगह 2 लोगों ने की आत्महत्या

khaskhabar.com: शुक्रवार, 25 दिसम्बर 2020 12:21 PM (IST)
गुरुग्राम में अलग-अलग जगह 2 लोगों ने की आत्महत्या
गुरुग्राम । हरियाणा के गुरुग्राम में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पहले मामले में एक निजी कंपनी के मैनेजर अंशुल श्रीवास्तव (33) ने गुरुग्राम रेलवे स्टेशन के पास लोकल ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। लोकोमोटिव पायलट ने स्टेशन अधीक्षक के माध्यम से राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) को सूचना दी, जिसने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कहा कि मृतक का एक मोबाइल फोन गायब है। घटनास्थल पर आए कंपनी के अधिकारियों और परिवार के सदस्यों ने पीड़ित की पहचान अंशुल के रूप में की है। जांच अधिकारी रामपाल ने बताया कि मृतक अपनी बहन और चाचा के साथ फरीदाबाद में रह रहा था और गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में काम करता था।
पुलिस ने कहा कि अंशुला के परिवार ने किसी के खिलाफ कोई संदेह जाहिर नहीं किया है और आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चल सका है। परिजनों ने बताया कि अंशुल की शादी अगले साल अप्रैल में होनी थी।
गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक के कॉल डिटेल्स को स्कैन कर रहे हैं ताकि इस बारे में पता लगाया जा सके कि उसके अतिवादी कदम के पीछे का कारण क्या है। अधिकारी ने कहा कि आगे की जांच चल रही है।
एक अन्य घटना में उत्तर प्रदेश के एक 19 वर्षीय मजदूर ने गुरुग्राम में आत्महत्या कर ली।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement