18 minor girls taken out from Dera Sacha Sauda campus in Sirsa-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सिरसा में डेरा मुख्यालय से 18 नाबालिग लड़कियों को बाहर निकाला

khaskhabar.com: मंगलवार, 29 अगस्त 2017 6:00 PM (IST)
सिरसा में डेरा मुख्यालय से 18 नाबालिग लड़कियों को बाहर निकाला
चंडीगढ़। हरियाणा के सिरसा में अधिकारियों ने मंगलवार को डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय से 18 नाबालिग लड़कियों को बाहर निकाला। इनका चिकित्सकीय परीक्षण होगा। सिरसा के उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने बताया, सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद 18 वर्ष तक की उम्र की 18 लड़कियों को डेरा मुख्यालय से बाहर निकाला गया। अभी ये लड़कियां बाल संरक्षण अधिकारी की निगरानी में हैं और बाद में उन्हें विभिन्न जगहों पर स्थित बाल संरक्षण संस्थाओं में भेज दिया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इन लड़कियों का चिकित्सकीय परीक्षण करवाया जाएगा। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 1999 में अपनी दो शिष्याओं के साथ दुष्कर्म करने और उन्हें आपराधिक धमकी देने के अपराध में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की विशेष अदालत ने सोमवार को 20 साल की सजा सुनाई है। उपायुक्त ने बताया कि इसके अलावा डेरा में रह रहे 650 लोगों को उनके घरों को भेज दिया गया है। उपायुक्त ने बताया कि अब डेरा में सिर्फ 250 से 300 लोग ही बचे हैं। सिरसा में शांति बनी हुई है और डेरा को जाने वाली सडक़ों को छोडक़र शेष कस्बे में मंगलवार को शाम 7 बजे तक के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई है। उन्होंने कहा, इंटरनेट सेवाएं भी शुरू कर दी गई हैं। शैक्षणिक संस्थान और बैंक फिर से खुल गए हैं और नागरिक अपने दैनिक कार्यो में व्यस्त हो गए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement