Advertisement
16 साल के दिव्यांग किशोर ने की आत्महत्या, बनाया विडियाे

राहुल रामा विद्यालय पुलिस लाइन में नौंवीं का छात्र था। वह पढ़ाई में भी होशियार था। तीन माह पूर्व अपने पिता की मौत के बाद वह थोड़ा गुमसुम और अलग रहता था। वो एक हाथ से दिव्यांग होने से भी दुखी था। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को साैंप दिया। पुलिस ने मोबाइल कब्जे में लेकर सुसाइड के वीडियो की जांच शुरू कर दी है।
ब्ल्यू व्हेल गेम का संदेह
राहुल का मोबाइल लॉक हो जाने के कारण सुसाइड का पता नहीं चला है। पुलिस और परिजनों को संदेह है कि राहुल ब्ल्यू व्हेल गेम के चक्कर में सुसाइड कर सकता है। हालांकि मोबाइल का लॉक खुलने के बाद ही मामला स्पष्ट होगा।
4 बहन-2 भाई में राहुल दूसरे नंबर
राहुल की बड़ी बहन सारिका दसवीं कक्षा में पढ़ती है। इससे छोटी तनुजा आठवीं, सरोज सातवीं, कृष्णा आठवीं और सबसे छोटा भाई लक्की पहली कक्षा में पढ़ता है। मां गुड्डी मजदूरी करती है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
जोधपुर
Advertisement
राजस्थान से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


