Advertisement
मणिपुर के हिंसाग्रस्त क्षेत्रों में फंसे हैं हरियाणा के 16 छात्र, सकुशल लाएगी सरकार

प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा के 5 छात्र एनआईटी, मणिपुर, 8 छात्र आईआईआईटी, मणिपुर और 3 छात्र एनएसयू, मणिपुर में शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। छात्रों को वापस हरियाणा लाने के लिए हर प्रकार की व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है। चूंकि, अन्य राज्य भी अपने राज्यों के छात्रों को मणिपुर से निकाल रहे हैं। इसलिए फ्लाइट्स की व्यस्तता और एयर ट्रैफिक के अनुसार सरकार कोलकाता से दिल्ली रूट पर भी विचार कर रही है।
प्रवक्ता ने बताया कि जिस प्रकार सरकार ने यूक्रेन में फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए अथक प्रयास किए थे। नागरिकों की सकुशल वतन वापसी करवाई थी। उसी प्रकार मणिपुर के हिंसाग्रस्त क्षेत्र से भी छात्रों को सकुशल अपने घर लाया जाएगा।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
चंडीगढ़
Advertisement
हरियाणा से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


