15 works related to water projects will be done -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 5:02 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

265.64 करोड़ रुपए की लागत से होंगे जल परियोजनाओं से जुड़े 15 कार्य

khaskhabar.com: शनिवार, 26 अगस्त 2023 1:30 PM (IST)
265.64 करोड़ रुपए की लागत से होंगे जल परियोजनाओं से जुड़े 15 कार्य
जयपुर,। राज्य सरकार प्रदेश में सिंचाई एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए निरंतर जल परियोजनाओं का सुदृढ़ीकरण कर रही है। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने इस क्रम में 15 कार्यों के लिए 265.64 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री द्वारा दी गई इस स्वीकृति से बजट में की गई विभिन्न घोषणाओं सहित RWSLIP (राजस्थान वाटर सेक्टर लाइवलीहुड इम्प्रूवमेंट प्रोजेक्ट) से जुड़े 15 कार्य हो सकेंगे। इनमें प्रतापगढ़, करौली, जालौर, चित्तौड़गढ़, अजमेर, सवाई माधोपुर, उदयपुर एवं जयपुर में विभिन्न बांधों, नहरों एवं सिंचाई परियोजनाओं तथा उप परियोजनाओं में मरम्मत एवं रख-रखाव आदि से सम्बन्धित कार्य शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement