15 crore rupees sanction for devlopment work in many village-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 22, 2026 4:37 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

विभिन्न गांवों में विकास के लिए 15 करोड़ की राशि मंजूर

khaskhabar.com: शुक्रवार, 04 नवम्बर 2016 4:14 PM (IST)
विभिन्न गांवों में विकास के लिए 15 करोड़ की राशि मंजूर
पलवल। होडल के गांवों में विकास के लिए 15 करोड़ रूपए की राशी मंजूर की गई है। केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शुक्रवार को पलवल जिला के उपमंडल होडल के सौंध गांव का दौरा किया और लोगों की जनसमस्याऐंं सुनी। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ-सबका विकास का नारा दिया है। भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए जा रहे है। भाजपा सरकार में लोगों की जनसमस्याओं को सुना जाता है और जनसमस्याओं को दूर करने के लिए कदम उठाए जाते है। राज्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में गांवों में विकास किया जा रहा है। पलवल जिला के उपमंडल होडल के गांवों में विकास के लिए 15 करोड़ रूपए की राशी मंजूर हुई है। यह राशि गांव की आबादी के अनुसार बांटी जाएगी। यह भी पढ़े :बेटी पैदा हुई तो सास ने बहू को दिया विशेष तोहफा
यह भी पढ़े :CM अखिलेश का खराब रथ बना Selfie प्वाइंट, SEE PHOTOS

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement